BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

Lad bharol news.com

खेमो में बंटे जोगिन्दर नगर भाजपा नेताओं को जय राम जी की सीधे शब्दों में चेतावनी-:

 जोगिन्दर नगर हल्के से पंडित रामस्वरूप शर्मा जी को भारी लीड जोगिन्दर नगर से नही मिलती है तो जोगिन्दर नगर के भाजपा नेता व जनता को इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। क्योंकि अब उम्मीदें और भी बढ़ गयी है यहां के स्थानीय विधायक प्रकाश राणा जी ने भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है।

जय राम ठाकुर जी का कहना साफ था कि जोगिन्दर नगर के विकास के पहिये जितनी तेजी से उनके कार्यकाल में घूम रहे हैं भविष्य में उनकी गति कम भी हो सकती है अगर रामस्वरूप शर्मा जी को यहां भारी लीड नही मिलती है।

जोगिन्दर नगर की जनता को अब यह फैसला करना है विकास के पहियों को तेजी से घुमाना है या उनकी गति कम करनी है अब यह यहां की जनता और नेताओं के ऊपर निर्भर करता है।

यह रामस्वरूप शर्मा जी की हार ओर जीत का सवाल नही है यह जय राम जी की इज्जत का सवाल है। अगर राम स्वरूप शर्मा जी जीतते हैं तो जय राम जी की जीत होगी और हार होती है तो जय राम जी की हा
र होगी।

Comments