BREAKING NEWS:

दूसरा समर मेला 2026 🌸

Image
आज दूसरा समर मेला 2026 लडभड़ोल  ग्वाला मे उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना, रीना, पूनम एवं शमा, लडभड़ोल पंचायत प्रधान, वार्ड पंच ग्वाला, नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। मेले में बच्चों और माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खुशनुमा माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया। 🌸🎉  

बधाई हो लडभड़ोल क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी डॉ. निशांत मेहता (सुपुत्र श्री संजीव मेहता) निवासी गाँव मोरतन, लडभड़ोल,* को एमबीबीएस की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत भारतीय सेना में सीधे *कैप्टन पद* पर नियुक्त होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।



लडभड़ोल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है!

​डॉ. निशांत मेहता और उनके पूरे परिवार (विशेषकर उनके पिता श्री संजीव मेहता जी) को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ।

​एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद भारतीय सेना में सीधे कैप्टन पद पर नियुक्त होना कोई छोटी बात नहीं है। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और देश सेवा के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है। मोरतन गाँव और हमारे पूरे इलाके का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए डॉ. निशांत को सलाम।

​उम्मीद है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ईश्वर उन्हें देश सेवा के इस महान मार्ग पर हमेशा प्रगति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। जय हिंद


Comments