BREAKING NEWS:

उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के जगदीश कुमार ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स में जीते 4 पदक

Image
लडभड़ोल। सीबीएसई पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गवर्नमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के होनहार खिलाड़ी जगदीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। जगदीश ने शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में रजत तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रनर-अप ट्रॉफी भी अपने नाम की। उनका चयन अब राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, विद्यालय के छात्र शिवम भमानिया ने कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, पीईटी देवेन्द्र ठाकुर सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

लडभड़ोल में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा! 10 लोगों के कटे चालान!


लडभड़ोल: (मिंटू शर्मा)  यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस सख्त, काटे 10 चालान 
लडभड़ोल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को लडभड़ोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और पुलिस के इशारे की अवहेलना (Disobey Police Signal) करने वाले वाहनों के 10 चालान काटे गए।

​वाहन चेकिंग के दौरान दी गई हिदायत

​पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि:

​वाहन निरीक्षण (चेकिंग) के दौरान दोपहिया और चार पहिया, दोनों ही प्रकार के वाहनों के चालान किए गए।

​इस अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा अपने साथ गाड़ी के जरूरी कागजात रखने और अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही ड्राइविंग करने की सख्त सलाह दी गई।

Comments