BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जोगिंदरनगर :- भजराला में अन्नपूर्णा माता मेले का भव्य आयोजन, विधायक ने की शिरकत


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) भजराला में अन्नपूर्णा माता मेले का भव्य आयोजन, विधायक ने की शिरकत भजराला में आयोजित अन्नपूर्णा माता मेले में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों, मटरू पंचायत के पूर्व प्रधान एवं पूर्व उप-प्रधान तथा स्थानीय जनता का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।


विधायक ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई देते हुए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। 




Comments