BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल में आज पूर्ण राज्यत्व दिवस एवं मतदाता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल में आज पूर्ण राज्यत्व दिवस एवं मतदाता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने की l  सर्वप्रथम स्कूल प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूल के टैगोर हाउस, रमन हाउस, विवेकानंद हाउस और अशोका हाउस के बच्चों ने भाग लिया । स्कूल के छात्र-छात्राओं आकाश, मानस, लक्ष्य और अवनी ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर अपने विचार रखे और सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। स्कूल परिसर में करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में अवनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह देकर अवनी को सम्मानित किया l वही स्कूल के अन्य बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विज्ञान संकाय की छात्रा ऋषिका ने भी अपनी वाणी से ओजस्वी भाषण देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया l प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बच्चों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी ।और साथ ही उन्हें मतदाता दिवस के बारे में भी बताया l इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे  l




Comments