BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर हमारे लड भडोल क्षेत्र के स्थानीय विद्यालय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने विश्व पृथ्वी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर हमारे लड भडोल क्षेत्र के स्थानीय विद्यालय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने विश्व पृथ्वी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया इस उपलक्ष पर स्कूल के बच्चों ने स्थानीय बाजार लड़ बडोल में एक जोरदार रैली निकाली और अपने स्लोगंस के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की कि अपनी धरती को अपनी पृथ्वी को कैसे साफ सुथरा रखा जाए और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर अपने आसपास को कैसे हरा भरा किया जाए! 

 इसके साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी अध्यापकों और बच्चों ने मिलकर बनानदर में स्थित जो मैदान है इसकी साफ सफाई की। 

बता दें कि हर वर्ष यह विद्यालय बनान दर मैदान में जो अप्रैल के महीने में तीन दिवसीय मेला होता है उसके उपरांत जो जितनी भी गंदगी वहां पड़ी होती है और कचरे के ढेर लगे होते हैं उसकी सफाई इस विद्यालय का स्टॉफ व बच्चे निरंतर करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी उन्होंने पूर्ण रूप से उसे मैदान को साफ किया। जिसमें प्लास्टिक, प्लेट्स, गिलास और खाली प्लास्टिक की बोतले व बोरियां इत्यादि और जितना भी दुकानदार या मेले के उपरांत लोग वहां फेंक जाते हैं उसको पूर्ण रूप से साफ किया और उसके बाद उस कचरे के ढेर को जलाया।

इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने और क्षेत्र वासियों ने विद्यालय के बच्चों की बहुत प्रशंसा की व बताया कि यह हमारे समाज के प्रति बहुत ही सराहनीय कदम है और जिससे ओर लोगों को भी यह सीख लेने की जरूरत है।  जिससे हमारे पृथ्वी की गंदगी दूर हो और हमारा आस पड़ोस हमारा जितना भी पर्यावरण है उसको कैसे हरा भरा रखा जाए!

Comments