BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खँड इकाई चौतडा का सम्मेलन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पंचायत भवन लड़भडोल में सम्पन हुआ ।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खँड इकाई चौतडा का सम्मेलन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को  पंचायत भवन लड़भडोल में  सम्पन हुआ ।

  सम्मेलन  खँड इकाई सचिव श्रीमती निशा के द्वारा  सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों व अतिथियों का  स्वागत किया गया  ।

सम्मेलन का उदघाटन सदर इकाई की सचिव व जिला कमेटी सदस्या श्रीमती विनय के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण और संगठन पर अपनी बात रखी ।

सम्मेलन में जिला सचिव व राज्य इकाई के सदस्य गजेंदर शर्मा जी के द्वारा  संगठन विस्तार और सदस्यता पर बात रखी गई । 

आज के सम्मेलन के विशेष अथिति ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य कोषाध्यक्ष व मंडी साक्षरता एवम जन विकास समिति के महासचिव श्री भीम सिंह जी ने सम्मेलन को अपनी शुभकामनाएं दी और संगठन के  इतिहास पर विस्तृत बात रखी उन्होंने  संगठन के पूर्व अभियानों   साक्षरता अभियान ,  बेटी बचाओ अभियान , खेती बचाओ अभियान , स्वच्छता अभियान पर बात रखी 

उन्होंने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति युवा बचाओ भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान चला रही है जो युवाओं  के भविष्य को बचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है नशे की रोकथाम में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया ।  गांव-गांव में महिलाओं की नशा मुक्ति निगरानी समितियां गठित करने के बारे में चर्चा की गई ।

सम्मेलन के दौरान 11 सदस्यों की कार्यकारणी का चुनाव किया गया । श्रीमती रीना देवी को अध्यक्षा, श्री मेहब्बू को उपाध्यक्षा ,सचिव निशा देवी और सहसचिव गीता देवी, तथा कोषा अध्यक्ष राधा देवी जी को चुना  गया ।

 इसके अतिरिक्त निशा, सलमान, कंचना, नीतू आदि को  कमेटी का सदस्य चुना गया ।

सम्मेलन का सम्मापन खंड अध्यक्षा श्रीमती रीना जी के द्वारा अतिथियों का और प्रतिभागियो का धन्यवाद किया और सबसे संगठन के विस्तार के लिए अपील भी की गई 🙏🙏


धन्यवाद सहित 

खँड अध्यक्ष             खँड सचिव 

रीना देवी                निशा देवी 

                              9817215042




Comments