BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल:भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को उचित मूल्यों की दुकानों के निरीक्षण कर उनमें दी जा रही बुनियादी सुविधाओं व सुधार के क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।


 लडभड़ोल:भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को  उचित मूल्यों की दुकानों के निरीक्षण कर उनमें दी जा रही बुनियादी सुविधाओं व सुधार के क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी कड़ी में शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जिला मंडी के निदेशक पवन कुमार शर्मा ने लडभड़ोल स्थित उचित मुल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उचित मुल्य की दुकानों में लाभार्थियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं को जांचा व लाभार्थियों से मिल कर उन्हें मिल रहे राशन की गुणवत्ता बारे पूछताछ भी की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जिला मंडी के निदेशक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार उन्हें 31 दिसंबर तक अपने जिले में 7 दुकानों में सुविधा जांचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने आज लडभड़ोल में उचित मूल्य की दुकान में मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया व जिन्ह क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश है उसकी रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जिला मंडी के निदेश सहित, इंस्पेक्टर कर्म चन्द पूरी व परस राम मौजूद रहे।

 

Comments