BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल महाविद्यालय में एन. एस. एस. इकाई द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप बरवाल, सेवानिवृत्त उप निदेशक आयुर्वेद विभाग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव कुमार के स्वागत संबोधन के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप ने राष्ट्रीय सेवा योजना को संपूर्ण मानवता व समाज के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से निकलकर विद्यार्थी स्वयं विकसित होकर भावी समाज की दिशा व दशा निर्धारित कर सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने एन. एस. एस. की पूरी टीम के सराहनीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी स्वयंसेवियों को उनके द्वारा सार्थक व सफल सात दिवसीय शिविर संचालन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन एन. एस. एस. इकाई के स्वयंसेवियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विशेष शिविर में उन्होंने न सिर्फ सामाजिक सरोकार के प्रति प्रेरणा पाई बल्कि उनके जीवन में काम आने वाले अनेक कौशल भी सीखे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने बताया कि यह विशेष शिविर उनके लिए व्यक्तित्व विकास की एक कार्यशाला की तरह रहा। आयोजन के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव ने विशेष रूप से स्थानीय मीडिया, महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों तथा स्थानीय क्षेत्र के सभी सहयोगकर्ताओं को उनके द्वारा दिए गए लगातार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Comments