BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जोगिंदर नगर क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर जी ग्वाला में सांत्वना देने पधारे।

जोगिंदर नगर क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर जी ग्वाला में सांत्वना देने पधारे। 
       

 पाठकगण जैसा की आप सब जानते हैं कि शनिवार को लड भडोल के गवाला गांव के विनय कुमार उर्फ डिनु जी का सुबह देहांत हो गया था । पिछले दो साल से उन्हें गंभीर रोग हो गया था । जिसका उन्होंने काफी  महंगा इलाज भी करवाया था । परंतु शनिवार को उनका देहांत हो गया । वह 42 वर्षीय थे। वह  लड भडोल के महाविद्यालय में बतौर चपड़ासी अपनी सेवाएं दे रहे थे।

 अपने पीछे वह पत्नी और दो  बच्चों को छोड़ गए हैं । शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वर्गीय विनय कुमार उर्फ़ डिनु  काफी खुशनुमा स्वभाव के व्यक्ति थे।  उनके अच्छे स्वभाव के कारण  आजकल हर कोई उन्हें याद कर रहा है।

 वह काफी मेहनती  व्यक्ति थे और मेलो इत्यादि में भी जलेबी पकौङौ इत्यादि की दुकान लगाया करते थे।


दुख की इस घड़ी में  स्वर्गीय विनय कुमार उर्फ़ डिनु के घर पूर्व विधायक एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर उनके घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

 स्वर्गीय विनय कुमार उर्फ डिनु की आकस्मिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की ताकत दे। reporter Mintu Sharma( tain) 9817742111 

Comments