BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

माता भभोरी मेले का धूमधाम से हुआ समापन। मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा उर्फ मीनू ने की।

माता भभोरी मेले का धूमधाम से हुआ समापन। मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा उर्फ मीनू ने की।

भारी मात्रा में जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। खेल प्रतियोगितायो का किया गया आयोजन। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिमस ने उटपुर को हराया।                            

: मां भभोरी मेले का सोमवार को धूमधाम से समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद के सदस्य संजीव शर्मा ने की।

: मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया और सभी लोगों का स्वागत किया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया।



: वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रही जिसमें की कुल 10 टीमो ने भाग लिया था। फाइनल मैच उटपुर और सिमस टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में

: सिमस की टीम ने उटपुर टीम को हराया। मेले में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजयी रहने वाली सिमस की टीम को 3100 रुपए और उपविजेता टीम को 2100 रुपए पुरस्कारस्वरुप दिए गए।

Comments