BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भडोल मैं एक महिला की हुई संदिग्ध मृत्यु। बतौर अध्यापिका दे रही थी सेवाएं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया मानसिक रूप से तंग करने का आरोप। पति और ससुर हुए गिरफ्तार।

लड भडोल मे एक महिला की हुई संदिग्ध मृत्यु। बतौर अध्यापिका दे रही थी सेवाएं। मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया मानसिक रूप से तंग करने का आरोप। पति और ससुर हुए गिरफ्तार।

 रविवार दिनांक 9 मई 2019 को लड भडोल मे रेनू कुमारी नामक महिला ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मृतक पाई गई । मृतक रेनू कुमारी जिनकी आयु 43 वर्ष की लगभग बताई जा रही है। मृतक  स्त्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में बतौर प्रवक्ता  सेवाए दे रही थी।

मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे और पैसे की मांग करते थे। मामले की खबर होते ही पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणु कुमारी ने सुबह रोज की तरह नाश्ता बनाया । उसके पति और ससुर आठ बजे के करीब पालमपुर चले गए । घर पर उसकी सास व 14 साल का बेटा मोजूद थे । मृतक रेणु कुमारी का बेटा बाल कटवाने गया हुआ था। जब वह लौट कर आया उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने अपनी मम्मी को आवाज़ लगाई पर उसकी मम्मी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने अपनी दादी को इस बारे में बताया । उसकी दादी ने भी काफी देर तक आवाज लगाई । जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोस वालों को इस बारे में बताया ।  उनके पड़ोसी गुड्डू उर्फ़ छोटू ने जब कमरे की कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो देखा कि रेणु कुमारी फंदे पर झूल रही थी । फंदे को काटकर शव को अलग किया गया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP मदनकात शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जोगिंदरनगर अस्पताल में ना करवाकर टांडा में करवाया जाएगा ।आज सुबह तक यह खबर प्रमुख समाचार पत्रों जैसे कि दैनिक जागरण , दिव्य हिमाचल और अमर उजाला में छप चुकी है।

 ladbharolnews.com इस घटना पर गहरी संवेदना व्यर्थ करता है और आशा करता है कि कि पुलिस मृतक रेनू कुमारी के मौत के रहस्य से शीघ्र ही परदा उठाएगी तथा परिजनों को न्याय दिलवाएगी और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं और प्रतिष्ठा को आहत करना नहीं है । परंतु यह घटना वास्तव में दुखद है ।अब यह घटना आत्महत्या है या मर्डर यह तो पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।

Comments