BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल कि ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 घटोड और कुटला के मध्यम बरसाती नाले पर निर्माणाधीन फुल तरस रहा पानी के लिए।

लड भडोल की उटपुर पंचायत के  वार्ड नंबर 3 घटोड और कुटला के मध्य बरसाती नाले पर निर्माणाधीन पुल तरस रहा पानी के लिए।

             

पाठकगण, लड भडोल की उटपुर पंचायत में वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत घटोड और कुटला के मध्य बरसाती नाले पर एक पुल निर्माणाधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल का निर्माण कार्य जारी है। परंतु सीमेंट से बन रहे पुल को पानी नहीं दिया जा रहा जिसकी की उसे अत्यंत आवश्यकता होती है। इस पुलिया के निर्माण के लिए काफी समय से मांग उठ रही थी। इस का निर्माण शुरु करने में भी काफी समय लगा। पिछले साल बरसात में HRTC की एक बस को यहां से निकालने में भी ड्राइवर को  खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक बड़ा हादसा होते होते टला। लोगों के अनुसार अगर ड्राइवर से जरा भी चूक हो जाती तो सवारीयो से भरी बस इस बरसाती खडड की भेट  चढ़ जाती। 

       

 


 को शुरुआत में पानी की खासी जरूरत रहती है। जबकि इस पुलिया को पानी नहीं दिया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है की अगर यह पुलिया बन भी जाती है तो कितने समय तक चल पाएगी। अगर इसके ऊपर से वाहन गुजरे और यह टूट जाए तो दुर्घटना का जिम्मेवार कौन होगा?

काफी समय के बाद पुलिया के निर्माण को स्वीकृति मिली है। और अब जबकि पुलिया का कार्य चला हुआ है तो उसे पानी नहीं दिया जा रहा और आजकल तो ऐसे भी गर्मी के दिन है। वैसे भी सीमेंट से बन रही इमारत या सरंचना

: क्या विभाग का काम केवल निर्माण करना या करवाना ही है? निर्माण कार्य की जांच करवाना नहीं ? कि काम कैसे चल रहा है? जो निर्माण कार्य हो रहा है वो  कैसे हो रहा है ? ठीक हो रहा है या नहीं?

 LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन और PWD विभाग से अनुरोध है कि निर्माण कार्य की पूरी तरह से जांच की जाए ताकि सरकारी धन और समय का भी सदुपयोग हो सके। निर्माण कार्यो की समय रहते सुध ली जाए ।

Comments