BREAKING NEWS:

बधाई हो भराड़पट्ट के निशांत बने आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट

Image
  भराड़पट्ट  गांव के निवासी निशांत सुपुत्र जगदीश चंद औऱ प्रेमी देवी , ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 31 मई 2026 को आयोजित दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) के दौरान इन्हे डिप्टी कमांडेंट बेस्ट कंडक्ट ट्रेनी कप से  सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव  तथा पूरे  क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। निशांत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल तथा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से पुर्ण की उसके पश्चात बीटेक की डिग्री आई आई टी गुवाहटी से पुर्ण की  है। निशांत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

लडभड़ोल(मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आपदा प्रबंधन के तहत एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।


लडभड़ोल(मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आपदा प्रबंधन के तहत एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के समय बचाव और राहत कार्यों के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित सभी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को आपदा के प्रकारों और उससे बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत स्कूल परिसर में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया, जिसमें बच्चों ने आपदा के समय सुरक्षित रहने के लिए 'स्टॉप, होल्ड एंड कवर' तकनीक का बेहतरीन ढंग से अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल में गठित आपदा प्रबंधन की विभिन्न समितियों ने भी पूरी निपुणता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अभ्यास के तहत एक आपातकालीन परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें 'घायल' हुए छात्रों को अन्य छात्रों की सहायता से स्ट्रेचर पर डालकर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में लाया गया। वहां पहले से मुस्तैद फर्स्ट एड समिति के सदस्यों ने घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और मरहम-पट्टी उपलब्ध करवाई। मॉक ड्रिल के अलावा प्रार्थना सभा में बच्चों के स्वास्थ्य और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को दूषित पानी से होने वाले जल जनित रोगों के कारण और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, समाज में फैल रही नशे की बुराई और इसके गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में भी बच्चों को सचेत किया गया। 







Comments