BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल: 'विकसित भारत की संकल्पना' पर छात्रों ने उकेरी भविष्य के भारत की तस्वीर

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा  लड़भड़ोल स्थित भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की कैसी तस्वीर देखती है, वे देश में क्या सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और किन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। ​प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को कैनवास पर उतारा। वहीं, निबंध लेखन में छात्रों ने 'अपने सपनों के भारत' का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने लिखा कि भविष्य के भारत में शिक्षा प्रणाली कैसी होनी चाहिए, नागरिकों को किस तरह के अधिकार मिलने चाहिए और देश की आर्थिक तरक्की के लिए कौन-से नए उद्योग शुरू किए जाने चाहिए। सबसे प्रमुख रूप से, छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को आगे रखकर काम करना चाहिए। ​ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: ​ चित्रकला प्रतियोगिता: प्रतीक्षा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और दक्षिल चौहान ने तृत...

बधाई हो भराड़पट्ट के निशांत बने आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट

 


भराड़पट्ट  गांव के निवासी निशांत सुपुत्र जगदीश चंद औऱ प्रेमी देवी , ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

31 मई 2026 को आयोजित दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) के दौरान इन्हे डिप्टी कमांडेंट बेस्ट कंडक्ट ट्रेनी कप से  सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव  तथा पूरे  क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

निशांत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल तथा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से पुर्ण की उसके पश्चात बीटेक की डिग्री आई आई टी गुवाहटी से पुर्ण की  है।

निशांत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Comments