BREAKING NEWS:

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल लडभड़ोल बना ऑलओवर चैंपियन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में लडभड़ोल के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने मेजबान ऊटपुर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिम-फ्लावर पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। शानदार जीत दर्ज कर पाठशाला लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का मार्गदर्श...

लड़भड़ोल महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) लड़भड़ोल महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू 
स्थानीय राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने बताया कि इच्छुक छात्र 01 जून से 19 जून तक अपने प्रवेश फॉर्म जमा करवा सकते हैं, जबकि छात्रों की प्री-एडमिशन काउंसलिंग 13 से 19 जून तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रथम मैरिट सूची 20 जून को शाम 5 बजे तक जारी होगी और चयनित छात्रों को 21 से 23 जून के बीच अपनी फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद खाली सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची 24 जून को दोपहर 3 बजे डिस्प्ले की जाएगी। नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 से 30 जून तक चलेगा। डॉ. मुनीश ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में कला और वाणिज्य दोनों संकायों में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल उपलब्ध है; जहां कला संकाय छात्रों के बौद्धिक विकास, भाषाई पकड़ और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करता है, वहीं वाणिज्य संकाय आधुनिक व्यापार, बैंकिंग और कॉर्पोरेट जगत में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अपार संभावनाएं खोलता है। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों से दोनों संकायों में उपलब्ध सीटों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया तथा बताया कि दाखिले से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए छात्र कॉलेज की वेबसाइट www.gcladbharol.ac.in पर जा सकते हैं या मोबाइल नंबर 9418187407, 7018162768 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments