BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजालग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ घोषित किया गया। विद्यालय का प्रदर्शन इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा और परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया।


आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजालग का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। स्कूल का कुल परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर ठाकुर ने बताया कि कक्षा छठी में रियूष ने 96.7% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कृतिका देवी ने 96.6% के साथ द्वितीय और तृषा शर्मा ने 89.5% लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा सातवीं में सक्षम ने 95.1% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 

इसी प्रकार मानवी ने 95% के साथ द्वितीय और कल्पना ने 87.4% लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा आठवीं अरनव ने 100% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार प्रिंस ने 86.12% के साथ द्वितीय और महक ने 82.62% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा नौवीं में भारती ने 87.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आदित्य ने 78.5% के साथ द्वितीय और अभिषेक ने 76.2 %अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा ग्यारहवीं में रितिका ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार साहिल कुमार ने 82% के साथ द्वितीय और पूनम ने 68% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट छात्रों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा संवाद का आयोजन भी किया गया।

प्रधानाचार्य ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि "अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।







"

Comments