BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाँगणा के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक प्रशिक्षक चुने गए:–


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) लाँगणा , 14 मई 2026 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाँगणा के कृषि व्यावसायिक शिक्षक (V.T.) श्री धर्मेंद्र कुमार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक प्रशिक्षक' चुना गया है। उन्हें यह सम्मान पालमपुर में आयोजित आईसैक्ट इंडिया द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और विद्यार्थियों के कौशल विकास में सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें प्लेसमेंट हेड आईसैक्ट उद्दीपन चटर्जी और जोनल मैनेजर नॉर्थ  मुदस्सिर कार जी और आइसेक्ट कंपनी कॉर्डिनेटर आशीष जी और सुनील जी द्वारा  प्रशसित पत्र तथा स्मृति चिन्ह से  सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बालक राम जी ने उन्हें बधाई दी और उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए श्री धर्मेंद्र कुमार ने इसका श्रेय श्री आशीष जी और श्री सुनील शर्मा जी (संयोजक, आईसैक्ट इंडिया) के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया है।

Comments