BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

जोगिंद्रनगर विधानसभा के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, IT, सोशल मीडिया, सदस्यगण एवं पूरी कार्यकारणी से निवेदन रहेगा कि आप सभी तय समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें


जोगिंद्रनगर विधानसभा के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, IT, सोशल मीडिया, सदस्यगण एवं पूरी कार्यकारणी से निवेदन रहेगा कि आप सभी तय समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आप सभी का इस कार्यक्रम में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है।

माननीय विधायक *श्री प्रकाश राणा जी* का दिनांक *01 मई 2025 (वीरवार)* का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा:

1.श्रद्धांजलि सभा*

स्थान: फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, चौंतड़ा।

समय: प्रातः 10:00 बजे।

2.*“नशा मुक्त जोगिंद्रनगर अभियान”* की शुरुआत करेंगे।

स्थान: फॉरेस्ट रेस्ट हाउस चौंतड़ा से मेला मैदान सूखबाग तक जागरूकता रैली

समय: प्रातः 11:00 बजे

भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर, लड़भड़ोल एवं चौंतड़ा बूथ स्तर में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे एवं जनता को जागरूक करेंगे।

धन्यवाद।

कार्यालय सहायक

माननीय विधायक, जोगिंद्रनगर।

Comments