BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

 

संसद के दोनों सदनों द्वारा 'वक़्फ़ संशोधन विधेयक' और 'मुस्लिम वक़्फ़ निरसन विधेयक' का पारित होना एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय है।

यह कदम न केवल सामाजिक व आर्थिक न्याय की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशी विकास को भी सशक्त करेगा।


यह ऐतिहासिक निर्णय विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर मुसलमानों और उन सभी वंचित वर्गों के लिए आशा की किरण है, जिन्हें वर्षों से न तो आवाज़ मिली और न ही अवसर।

अब वक़्फ़ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन, सही उपयोग और जनहित में कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।


जोगिंद्रनगर के लोकप्रिय विधायक श्री प्रकाश राणा जी ने भी इस विधेयक का समर्थन करते हुए इसे न्यायपूर्ण और समय की माँग बताया है। उनका मानना है कि यह संशोधन राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करेगा।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी और पूरे केंद्रीय नेतृत्व का इस महत्वपूर्ण विधेयक को लाने और पारित करवाने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।


यह निर्णय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को और मजबूत करता है।

समस्त देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Comments