BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पाईनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।


लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पाईनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमे स्कूल प्रबंधक बलवंत सिंह ठाकुर, स्कूल प्रधानाचार्य रवि कुमार, वरिष्ठ अध्यापिका रीना देवी, मीना देवी, गोल्डी चौहान, PET मनीष जमवाल व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उदेश्य सत्र(2025-26) के लिए साइंस स्ट्रीम ( मेडिकल व नोंन- मेडिकल ) के लिए scholarship test के बारे मे अवगत करवाना था। जोकि 25 मार्च मंगलवार के दिन सुबह 10 बजे शुरु होगी। जो भी विद्यार्थी 11वी व 12वी मे (साइंस) मे प्रवेश लेना चाहता है वो इस निशुलक स्कॉलरशिप टेस्ट को देकर अपनी योग्यता को परख सकता है और साथ ही अंक प्रतिशत के आधार पर पुरे वर्ष फीस पर स्कॉलरशिप प्राप्त  कर सकता है। किसी भी स्कूल के विद्यार्थी इस निशुल्क टेस्ट मे भाग लेकर अपनी प्रतिभा की जाँच कर सकता है। कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्कूल प्रबंधक बलवंत ठाकुर ने बताया की स्कूल मे विज्ञान विषय को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए कैमिस्ट्री,फिजिक्स, बायोलॉजी व कम्पूयटर लैब को पूर्ण रूप से स्थापित किया गया है।

साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य रवि ठाकुर ने स्कूल द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के बारे मे भी बताया जैसे हर वर्ष शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम, निरंतर स्पोर्ट्स उपलब्धियां, एजुकेशनल टूर, इसके साथ ही नेशनल लेवल एग्जाम प्रेपरेशन जैसे  NEET, JEE, NDA, RMS, RIMC, SAINIK SCHOOL ENTRANCE TEST इत्यादि भी स्कूल मे करवाई जाती है और इंटर हाउस कॉम्पिटिशन के साथ साथ साहसिक खेल गतिविधियां जैसे ट्रैकिंग , रॉक क्लाम्बिंग , रिवर राफ्टिंग के साथ कैंपिंग एवं गन शूटिंग आदि क्रियाँए भी लगातार बच्चों को करवाई जाती है। साथ ही प्रबंधक महोदय ने यह भी अवगत करवाया कि कैसे उनका बेहतरीन ट्रांसपोर्ट इस क्षेत्र के हर एक कोने से जुड़ा हुआ है। प्रबंधक ने सभी  क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस निशुल्क स्कालरशिप टेस्ट मे भाग लेने के लिए जरूर प्रेरित करें , जिससे वह अपने हुनर की जांच कर सकें। इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप पाईनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कार्यलय मे सम्पर्क कर सकते है।

Comments