BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में धूमधाम से मनाया गया विदाईसमारोह!


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 12वीं कक्षा की विद्यार्थियों का विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत उल्लास के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य श्री राजेश पटेल जी, उप प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर मानसी को मिस फेयरवेल तथा नितिन को मिस्टर फेयरवेल घोषित किया गया। 12वीं कक्षा की पल्लवी को मिस पर्सनैलिटी लिटी तथा अभिषेक को मिस्टर पर्सनैलिटी घोषित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राजेश कटोच ने अपने संबोधन में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।










Comments