BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिंद्रनगर,18 फरवरी दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में मंगलवार को प्लस टू कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 


जोगिंद्रनगर,18 फरवरी दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में मंगलवार को प्लस टू कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को अलविदा कहा। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर्स द्वारा जमा दो के बच्चों को तिलक लगाकर की गई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जमा दो के छात्र छात्राओं ने नर्सरी से जमा दो तक के स्कूल में बिताए समय का भी वर्णन किया। इस अवसर पर विभिन्न टाइटल्स से बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मान्यता को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। वहीं अनिरूद्ध को मिस्टर फेयरवेल, मानवी सकलानी को मिस फेयरवेल, नविल बट्ट को मिस्टर पर्सनेलिटी, अक्षरा को मिस पर्सनेलिटी, शिवांश गोस्वामी को मिस्टर डी.बी.पी.एस, रिद्धि लटावा को मिस डी.बी.पी.एस चुना गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने अपने संबोधन में आउटगोइंग क्लास को उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। अध्यापकों रंजना, आशिमा और विक्रांत ने जज की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य लता राणा व स्टाफ उपस्थित रहा।


Comments