BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

हिमाचली सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं जोगिंदरनगर से संबंध रखने वाले सुभाष राणा का डीडी हिमाचल में साक्षात्कार


जोगिन्दरनगर ( मिंटू शर्मा ) :- उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गाँव लडवाण से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध पहाड़ी लोकगायक सुभाष राणा ने *डी डी हिमाचल* के द्वारा प्रसारित कार्यक्रम *नमस्ते हिमाचल* में अपनी प्रस्तुति दी तथा जिला मण्डी की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई ! बता दें सुभाष राणा जोगिन्दरनगर की ग्राम पंचायत पिपली के गाँव लडवाण के स्थाई निवासी हैं ! सुभाष राणा पहाड़ी लोक गायक के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं ! उधर ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने इतने बड़े मंच में पहुँचकर अपनी प्रस्तुति पेश करने के लिए लोक गायक सुभाष राणा को शुभकामनाएँ व बधाई दी ! सुभाष राणा ने अपने शुभचिंतकों  से आग्रह किया है कि डी डी हिमाचल के द्वारा प्रस्तुत किये हुए उनके इस कार्यक्रम को दिए हुए लिंक के माध्यम से युट्युब में जाकर पूरा देखें और लाइक कमेंट व शेयर करें !

https://youtu.be/WIbL9ZsZ0sQ?si=ALIiUWWDW8hvy85V

Comments