BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना-सहायक रिटर्निंग अधिकारी मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर रहेगी पाबंदी, प्रात: आठ बजे शुरू होगी मतगणना

 


जोगिन्दर नगर, 03 जून: 4 जून को आम लोकसभा चुनाव-2024 के तहत मंडी संसदीय सीट की मतगणना को लेकर 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी की ली हैं। प्रात: आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम में पड़े मतों की गिनती प्रारंभ होगी। जोगिन्दर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती को 17 राउंड में पूरा किया जाएगा।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंडी संसदीय सीट को लेकर 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मत गणना के लिए लगभग 80 मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। मतगणना से जुड़ी विभिन्न तरह की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए मतगणना कर्मियों का पूर्वाभ्यास भी करवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रात: आठ बजे से मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। ईवीएम मतगणना के लिए कुल आठ टेबल स्थापित किये गए हैं तथा संपूर्ण ईवीएम मतगणना को 17 राउंड में पूरा किया जाएगा। मतगणना के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान मतगणना स्थल की ओर आने वाले सभी संपर्क मार्गों में वाहनों की आवाजाही पूर्ण तौर पर प्रतिबंधित रहेगी।
उन्होने बताया कि मतगणना केंद्र में किसी भी मतगणना कर्मी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंटों को मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर पाबंदी रहेगी। लोगों को राउंड आधार पर मतगणना की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए मतगणना स्थल के बाहर साउंड सिस्टम स्थापित किया गया है। साथ ही मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। मीडिया केंद्र में केवल चुनाव आयोग द्वारा जारी प्राधिकृत मीडिया कर्मियों को ही जाने की अनुमति रहेगी।


Comments