BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लड़ भड़ोल स्थित प्रसिद्ध पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आज मातृ दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया।

 

लड़ भड़ोल स्थित प्रसिद्ध पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आज मातृ दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया। स्कूल निदेशक ठाकुर बलवंत सिंह ने बताया कि इस वर्ष मातृ दिवस 12 तारीक को रविवार के दिन होने व की वजह से आज के दिन मनाया गया व इस उपलक्ष पर Nursery, LKG व UKG की माताओं को स्कूल में बुला कर इसको मिल कर मनाया l

 इस मौके पर बच्चों की माताओं को अलग अलग प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया और उनमें से जो भी माँ विजेता रही उनको स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुरुष्कार भेंट करके समानित भी किया गया। बता दें कि लड़ भड़ोल क्षेत्र का यह विद्यालय निरन्तर सालाना सभी कार्यक्रम, प्रतियोगिता, व सभी वार्षिक समारोह को समय समय पर बहुत सुनियोजित व धूमधाम से अभिभावकों के साथ मानते हैं। आज के मातृ दिवस के उपलक्ष पर नर्सरी-A क्लास की विजेता श्रीमती बन्दना देवी व नर्सरी B क्लास की विजेता श्रीमती अनिता देवी रहीं। वहीं  LKG क्लास की विजेता श्रीमती बीना देवी व UKG क्लास की विजेता श्रीमती यष्मीन रहीं। 

सभी विजेता माताओं को स्कूल निदेशक ठाकुर बलवंत सिंह ने बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी और मातृ दिवस की भी सभी माताओं को बधाई दी।











Comments