BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) मंडी द्वारा चलाया जा रहा जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) दिनांक 29.04.2024 से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) मंडी द्वारा ग्राम पंचायत तुलाह में जूट प्रोडक्ट्स उद्यमी का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11.05.2024 तक चलेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 दिन तक चलेगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क रहेगा।


इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 35 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी के संकाय श्री

हरीश कुमार ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश अनुसार आयोजित किये जा रहे हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को जूट प्रोडक्ट्स उद्यमी के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जायेगा। मार्केट में ग्राहकों के मांग अनुसार माल तैयार करना, अनुशासन, लक्ष्य का निर्धारण, आत्म विश्वास, प्रभावी बोल चाल, मार्केट प्रबंधन, लागत, कीमत, लाभ, परियोजना रिपोर्ट, व्यवसाय में जोखिम, बही खातों के रख रखाव और समय के प्रबंधन के बारे में भी शिक्षित किया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आर सेटी से ट्रेनिंग लेकर बेरोजगार युवा वर्ग अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद अपना काम शुरू करने के लिए युवाओं को बैंकों से ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम संगठन तुलाह प्रधान श्रीमती नीलमा देवी, आरसेटी ट्रेनर श्रीमती पुष्पा देवी का मुख्य सहयोग रहा ।



Comments