BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

लड भड़ोल कॉलेज के विद्यार्थी विवेकानंद केंद्र कांगड़ा द्वारा सम्मानित


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सैल और विवेकानंद केंद्र की कांगड़ा शाखा द्वारा संयुक्त रूप से दिसंबर, 2023 में आयोजित सामान्य जागरूकता  परीक्षा में महाविद्यालय लड भड़ोल के सूजल भारती,  साहिल और आर्यन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ज्ञात रहे कि इस परीक्षा में लड भड़ोल क्षेत्र के विभिन्न पाठशालाओं व कॉलेज के 620 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को विवेकानंद केंद्र कांगड़ा की ओर से पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा के संयोजकों को धन्यवाद दिया तथा विद्यार्थियों को बधाई व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।


Comments

Post a Comment