BREAKING NEWS:

उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के जगदीश कुमार ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स में जीते 4 पदक

Image
लडभड़ोल। सीबीएसई पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गवर्नमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के होनहार खिलाड़ी जगदीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। जगदीश ने शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में रजत तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रनर-अप ट्रॉफी भी अपने नाम की। उनका चयन अब राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, विद्यालय के छात्र शिवम भमानिया ने कुश्ती में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, पीईटी देवेन्द्र ठाकुर सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!


 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!










Comments