BREAKING NEWS:

लडभड़ोल महाविद्यालय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आज छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी मानव जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के कई व्यावहारिक तरीके भी बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बच्चों को किया जागरूक!

                         वीडियो जरूर देखें
लडभडोल :- आज क्षेत्र के प्रसिद्ध निजी विद्यालय हिम फ्लावर सीनियर सकैंडरी स्कूल लड़ भड़ोल में प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों को ऑनलाइन सम्बोधित किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि  वर्तमान समय मे बढ़ते औद्योगीकरण, ग्लोबल बार्मिंग, सड़कों का निर्माण, तकनीकी विकास, और प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव के कारण बहुत गिरावट आई है, जिसका सीधा प्रभाव मानव जाति और जीव जंतुओं पर पडा है। उन्होंने बच्चों को बताया कि सयुंक्त राष्ट संघ ने 1972 में ही विश्व को पर्यावरण की समस्या के प्रति  सजग करण शुरू कर दिया था और 5 जून 1974 को पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का हमारा उदेश्य यही है कि  हम पृथ्वी पर प्राकृतिक पर्यावरण की हर समय रक्षा करें ताकि स्वस्थ जीवन की संभावना हमेशा बनी रहे। उन्होंने विश्वाश जताया कि अगर हम सभी लोग समझदारी से पृथ्वी एवम पर्यावरण  के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब सभी जीवित प्राणी एक स्वच्छ पर्यावरण की छत के नीचे इस ग्रह पर ख़ुशी खुशी जीवन व्यतीत करेगे।

बच्चों से किया पेड़-पौधे लगाने का आग्रह!
हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बच्चों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने बच्चों को पेङ लगाने और उन्हें पानी देकर पालन पोषण के लिए प्रेरित किया।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए करतार जग्गी और वरिष्ठ शिक्षक आंचल शर्मा उपस्थित रहे।

LADBHAROLNEWS.COM हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के इस प्रयास की सराहना करता है। हमारी तरफ से भी आप सब को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। आइए प्रकृति को स्वच्छ बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अपने आप से यह वादा करते हैं  कि अगर हम पर्यावरण को साफ नहीं रख सकते तो हम उसे गंदा भी नहीं करेंगे ।धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS COM मौजूदा हालातों को देखते हुए शिक्षा विभाग के इस फैसले का स्वागत करता है। धन्यवाद!
"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments