BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात नोडल अधिकारी दायित्व का बखूबी निर्वहन करें-मनीश चौधरी लोकसभा चुनाव को लेकर तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोले एसडीएम


 जोगिन्दर नगर, 16 फरवरी: सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात विभिन्न नोडल अधिकारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन सुनिश्चित बनाएं ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न करवाया जा सके। एसडीएम आज लोकसभा चुनाव को लेकर जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव की दृष्टि से विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी तैनात नोडल अधिकारियों से पूरे समर्पण भाव व टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया है ताकि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का आयोजन बेहतर तरीके से संपन्न करवाया जा सके।
मनीश चौधरी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न तरह के कार्यों को समयबद्ध पूरा करना होता है ऐसे में सभी नोडल अधिकारी व सहयोगी टीमों पूरी कर्तव्यनिष्ठा के  साथ समयबद्ध कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव को लेकर समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किये जाते हैं जिसकी भी समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित बनाते हुए सभी नोडल अधिकारियों को कार्य करने को भी कहा।
बैठक में नोडल अधिकारी स्वीप खजान सिंह, नोडल अधिकारी मीडिया एवं कंयुनिकेशन राजेश जसवाल, नोडल अधिकारी आईटी अखिल सूद, नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम मनोहर लाल, नोडल अधिकारी एसएमएस एवं कम्युनिकेशन सुरेन्द्र ठाकुर, नोडल अधिकारी पोलिंग स्टेशन सुनील कुमार, चुनाव सहायक मोहन सिंह सहित तैनात अन्य सहकर्मी राजेन्द्र कुमार, रमेश, राजमल ठाकुर, विजय बरवाल, कमल किशोर, जंब बहादुर, कमलकांत, सुशील कुमार, संजीव कुमार, ओम प्रकाश, अजय कुमार भी मौजूद रहे।


Comments