BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

हिम फ़्लावर पब्लिक सीनीयर सकैण्डरी स्कूल - लडभडोल के छात्र छात्राओं ने वर्ष 2021_22 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रर्दशन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया l


लडभडोल  हिम फ़्लावर पब्लिक सीनीयर सकैण्डरी स्कूल -
लडभडोल के छात्र छात्राओं ने वर्ष 2021_22 की बोर्ड परीक्षाओं में
उत्कृष्ट प्रर्दशन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया l  विद्यालय के प्रधानाचार्य
विकास उपाध्याय ने बताया इस शैक्षणिक सत्र
में दसवीं कक्षा के तीन बच्चों ऋतिक , दिया और रमन को मार्च 2022
में आयोजित वोर्ड परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन
करने पर हिमाचल प्रदेश सरकार
द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि यह लैपटॉप इन बच्चों को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी में प्रदान किए गए हैं , विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत गत वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहने पर छात्रवृतियों के लिए चयन हुआ है , वहीं 22 बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में मेरिट हासिल की जबकि चार बच्चों ने जमा दो के विज्ञान संकाय में मेरिट हासिल करके विद्यालय और अपने माता पिता का नाम क्षेत्र में रोशन किया है l
 विद्वयालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने इन सभी लैपटॉप , छात्रवृति और मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई  व् मुबरिकवाद दी । वहीं इन वच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की । उन्होंने वच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लग्न के साथ अपने उदेश्य को प्राप्त करने की सलाह दी | उन्होंने आशा जताई है कि इस वर्ष भी हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल के वच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नये आयाम स्थापित करेंगे , इसी के फलस्वरूप हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर स्कैन्डरी स्कूल लड़-भड़ोल की क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है | इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अंचल, प्यार चंद राणा , करतार जग्गी, ममता ठाकुर, राजीव, सचिन, गौरव, ज्ञान, सचिन, प्रेम लता  आशा, तनु, रेखा , राजकुमारी , ज्योति, स्वीटी, रवीना, निशा, शिल्पा,अनु ,डिंपल, अहिल्या, मीना, मोनिका, शबनम,   रानी, पबना आदि  मौजुद रहे l

Comments