BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ इकाई लडभड़ोल के सचिव अभिषेक ठाकुर ने सोमवार को कहा कि शिक्षा विभाग में क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट से सीनियर असिस्टेंट प्रमोट हुए समस्त शिक्षक साथियों की तरफ से बधाई दी ।


गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ इकाई लडभड़ोल के सचिव अभिषेक ठाकुर ने सोमवार को कहा कि शिक्षा विभाग में क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट से सीनियर असिस्टेंट प्रमोट हुए समस्त शिक्षक साथियों की तरफ से बधाई दी और इस पदोन्नति के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समस्त गैर शिक्षक साथियों की तरफ से धन्यवाद किया।उन्होंने साथ ही नॉन टीचिंग फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर व सचिव मुनीष गुलरिया सहित समस्त कार्यकारिणी का भी धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि जिनके अथक प्रयासों से इतनी बड़ी सूची समय रहते जारी हुई।उन्होंने साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस वर्ष वरिष्ठ सहायक बनने के लिए योग्य क्लर्क जिनका कार्यकाल मई व अक्टूबर में 7वर्ष का होने वाला है।उनके दस्तावेज जल्द से जल्द निदेशालय स्तर पर मंगवाए जाए ताकि उनकी डीपीसी समय रहते हो सकी और उन साथियों को भी समय रहते पदोन्नति दी जाए,और शिक्षा विभाग में रिक्त चल रहे लगभग 1000 से अधिक वरिष्ठ सहायकों के पदों को जल्द भरा जा सके।

Comments