BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

रोपडी पंचायत के डुघली गांव के अंशुल जसवाल ने पास की सीए की परीक्षा,मंडी जिला का नाम किया रोशन

 


लडभड़ोल।लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के युवक ने दिल्ली में सीए की परीक्षा पास करके ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम कर मंडी जिला का नाम रोशन किया है।बता दें कि सीए की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है!जिसमें केवल 5% से 7% छात्र ही परीक्षा पास कर पाते है।रोपडी पंचायत के डुघली गांव के अंशुल जसवाल पुत्र विनोद जसवाल ने हाल में सीए की परीक्षा पास की है।उन्होंने बाहरवी तक की परीक्षा केन्द्रीय विद्यालय टैगोर गार्डन नई दिल्ली से पास करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू की और 23 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)की परीक्षा द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया,नई दिल्ली से पास की है।इस दौरान उन्होंने सीए बनने का सपना देखा और पूरा करके दिखाया।अंशुल जसवाल ने इसका श्रेय अपने माता पिता एवं दादा दादी को भी दिया है।

Comments