BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने माता सिमसा के दर में नवाया शीश


तहसील लडभडोल क्षेत्र की प्रसिद्ध संतान दात्री माता सिमसा के दरबार में रविवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने माथा टेका।उन्होंने माता सिमसा के दर में हाजिरी भरकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ने लिया।सर्वप्रथम सिमस पहुंचने पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल का जोगिन्दरनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सिमस पंचायत विवेक जसवाल सहित स्थानीय लोगों ने हार पहानकर उनका स्वागत भी किया।इस दौरान उन्होंने शरदा माता मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार से मंदिर के उत्थान के लिए बातचीत की।मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कहा कि माता सिमसा के दरबार में हाजिरी भरते ही मन को शांति मिलती है,और माता सिमसा अपने हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करती हैं।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी माता सिमसा का आशीर्वाद लेने माता के दरबार आते रहेंगे।उन्होंने कहा कि माता सिमसा के सरकारी करण को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट पहुंची है और पंचायत प्रधान को यहां खेल मैदान बनाने को लेकर भी कहा गया है,और पूरे हिमाचल प्रदेश में हर पंचायत में ग्राउंड बनाए गए हैं,ताकि युवा खेलों में अपनी रूचि दिखाएं और नशे से दूर रहे।

Comments