BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन


 
राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में युवा विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता को बढ़ाने के लिए महाविद्यालय के ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में

फरहान, पल्लवी, पलक और मुस्कान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ की संयोजिका डॉ. प्रीति की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने  सभी प्रतिभागियों सहित समस्त आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

Comments