BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन बारे मतदान केंद्र में जागरूक होंगे मतदाता-एसडीएम जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 11 दिसम्बर से 15 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान, तीन टीमें गठित


 जोगिन्दर नगर, 08 दिसम्बर-सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन बारे जागरूकता को 11 दिसम्बर से 15 जनवरी तक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में जाकर मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन बारे जागरूक किया जाएगा। इसके लिये तीन टीमों का गठन किया गया है जो मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट मशीन बारे विस्तृत जानकारी देंगे।
ईवीएम व वीवीपीएटी जन जागरूकता को गठित टीमें के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 11 दिसम्बर को मतदान केंद्र बाग, सूजा व मटरू, 12 दिसम्बर को मतदान केंद्र मतेहड़, लाहला, मचकेहड़ व सतैन, 13 दिसम्बर को जोल, सुखबाग-एक व सुखबाग-दो, 14 दिसम्बर को मतदान केंद्र रोपड़ी, डुगहली, सगनेहड़-एक, सगनेहड़-दो तथा सरोहली, 15 दिसम्बर को गोलवां, निरोहली, चौंतड़ा-एक, चौंतड़ा-दो व कोहरा, 16 दिसम्बर को मतदान केंद्र गंगोटी, पडैन-एक, पडैन-दो, 18 दिसम्बर को भरडौण, तरयांबली, पीहड़, डोहग, ढेलू-एक, ढेलू-दो व योरा, 19 दिसम्बर को बगला, दलेड, बीरू, धनैतर, खलेही-एक, खलेही-दो व भडयाड़ा, 20 दिसम्बर को ममाण, टिकरी मुशैहरा-एक व टिकरी मुशैहरा-दो, 21 दिसम्बर को भड़ोल, गवैला, जमथला, शानन, जोगिन्दर नगर-एक व जोगिन्दर नगर-दो, 22 दिसम्बर को सिमस, जोगिन्दर नगर-चार, जोगिन्दर नगर-पांच, 23 दिसम्बर को मतदान केंद्र सांढ़ा, ऊटपुर, भ्रां, गरोडू-एक व गरोडू-दो, 26 दिसम्बर को बड़ा ठाणा, ऊपरली गागल, घमरेहड़, मझवाड़, दारट बगला, 27 दिसम्बर को भगेहड़, बल्ह, बनौण, 28 दिसम्बर को मतदान केंद्र खुड्डी, टिकरू व चांदनी, 29 दिसम्बर को मतदान केंद्र खद्दर, रोपड़ी व कलैहडू, 30 दिसम्बर को सनाहली, चुल्ला, तुल्लाह, ठारा, डोल, मैन भरोला, खुद्दर, मसौली व पहलून में मतदाता जागरूक किये जाएंगे।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी को मतदान केंद्र जलपेहड़, गयुणी-एक, गयुणी-दो व नेरी कोटला, 2 जनवरी को मतदान केंद्र कोलंग, मझारनु-एक, मझारनु-दो, कुंडनी-एक, कुंडनी-दो व भलैंदरा, 3 जनवरी को झमेहड़, गलू व दुल, 4 जनवरी को चडोंझ, कुनकर, द्रुब्बल, पंजैन-एक, पंजैन-दो, 5 जनवरी को मतदान केंद्र लडवाण बूहली, घनैतर, घरौण व छरांग, 6 जनवरी को बसाही, मकरीड़ी, कुठेहड़ा, अवायर, नकेहड़, 8 जनवरी को  गुम्मा, खारसा व तरयांबली, 9 जनवरी को सरी, कधार व भडयाड़ा बूहला, 10 जनवरी को कश, हरी द्राहल-एक व हरी द्राहल-दो, 11 जनवरी को मतदान केंद्र भराडू-एक, कमेहड़ व चल्हारग, 12 जनवरी को तरामट, आहजू-एक, आहजू-दो, भराडू-दो, सपैडू, चनेहड़-एक, 15 जनवरी को रड़ा भंखेड़, भटवाड़ा, बदेहड़, चनेहड़-दो, अंदरालू, बनारू तथा नौहली में मतदाता जागरूक किये जाएंगे।
उन्होने संबंधित मतदान केंद्र के मतदाताओं से संबंधित ग्राम पंचायत घर में पहुंचकर निर्धारित तिथि के अनुसार इवीएम व वीवीपीएटी मशीन बारे जानकारी हासिल करने का आहवान किया है। साथ ही पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जागरूकता अभियान की जानकारी पहुंचाने का भी आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक मतदाता लाभान्वित हो सकें।

Comments