राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय, लड़ भड़ोल से श्रीमती ओमा देवी जी हुईं सेवानिवृत्त
राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय, लड़ भड़ोल में लंबे समय तक अपनी अनुकरणीय सेवा देने के बाद, श्रीमती ओमा देवी जी अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गई हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग में एक लंबा और सराहनीय कार्यकाल पूरा किया: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजालग: 4 वर्ष की सेवाएं राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय, लड़ भड़ोल: 26 वर्ष, 7 महीने और 11 दिन की लंबी सेवाएं लगभग 30 से अधिक वर्षों के इस लंबे सफर में उन्होंने विद्यालय और बच्चों की देखभाल में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। एक चपरासी (सेवादार) के रूप में उनका समर्पण और निष्ठा पूरे स्टाफ और छात्रों के लिए प्रेरणादायी रही है। श्रीमती ओमा देवी जी को उनके सफल सेवाकाल को पूर्ण करने और सेवानिवृत्ति पर STATE HP TV तथा पूरे क्षेत्र की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

Comments
Post a Comment