BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल:- ऊटपुर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न ।


 लडभड़ोल:- ऊटपुर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न वीरवार दिनांक 09-11-2023 को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत ऊटपुर के प्रधान श्री संजय चौहान द्वारा की गई। प्रधानाचार्य  श्रीमती मोनू सूद द्वारा मुख्यातिथि का को स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम अधिकारी रमन शर्मा एवं किरण  द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में स्वयं सेवियों द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यातिथि द्वारा स्वयं सेवियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की  को एवं उनके उज्जवल भविष्य लिए अपनीय शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत ऐच्छिक निधि से ग्यारह हजार रुपए समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रदान किए गए एवं मंच की छत के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा को एव परीक्षा हाल के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। इस समारोह में सेवानिवृत कर्नल श्री ज्योति राणा एवं श्री जगदीश चन्द  सेवानिवृत अध्यापक एवं स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार विशेषातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वयं सेवियों द्वारा रंगा रंग का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए प्रस्तुत किए गए प्रियांश को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्र वर्ग 'एव' मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी छात्रा वर्ग से चयनित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ वर्ग स्थानीय पाठशाला उपस्थित रहा।।








Comments