BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल द्वारा व्याख्यान का आयोजन

 


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सिमस निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पराज व डॉ. शिवानी बरवाल ने मुख्य स्रोत व्यक्तियों के रूप में शिरकत किया। लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पराज ने अपने सम्बोधन में बताया कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए अनुशासन व कड़ी मेहनत आधार का काम करते हैं। डॉ. शिवानी बरवाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता हासिल करना सबसे महत्वपूर्ण है। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि हमें शिक्षा व ज्ञान के माध्यम से पहले स्वयं को विकसित करना चाहिए और फिर दूसरों के उत्थान में यथासम्भव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान व अनुभव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा ने कार्यक्रम के स्रोत व्यक्तियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद किया।

Comments