BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

दुखद समाचार लडभड़ोल क्षेत्र में ईमानदार बेहतर सेवाएं देने वाले जिला कांगड़ा के डरोह निवासी सतीश कुमार का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन।


 10 सितंबर रविवार  लडभड़ोल  क्षेत्र  में ईमानदार बेहतर सेवाएं देने वाले जिला कांगड़ा के  डरोह निवासी सतीश कुमार  बैजनाथ बस डिपो में कार्यरत HRTC ड्राइवर सतीश कुमार  का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन।

ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

महत्वपूर्ण नोट- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने
वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ
जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा
उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत
करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली
जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के
उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद ।
LADBHAROLNEWS.COM

Comments