BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

CONGRATULATIONS! लडभङोल के हरी गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अर्शिया ने पास की सैनिक स्कूल की परीक्षा!


 लडभङोल के सबसे पुराने एवं प्रसिद्ध निजी विद्यालय हरी गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक छात्रा अर्शिया ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय प्रबंधक प्यार चंद और प्रिंसिपल धर्म सिंह ठाकुर ने छात्रा और उसके परिजनों को बधाई दी है। इस परीक्षा के लिए कुल 5 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से छात्रा अर्शिया कामयाब रही। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि उनके अध्यापकों की टीम हमेशा बच्चों के मार्गदर्शन के लिए तैयार रहती है और उनका विद्यालय हमेशा से ही बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए काम करता आया है जिसकी बदौलत हर साल इनके स्कूल के बच्चे सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित होते आए हैं।LADBHAROLNEWS की तरफ से अर्शिया और उसके परिजनों के साथ साथ हरी गंगा नंदन विद्यालय स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

 

Comments