BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना-रिटर्निंग अधिकारी

 

जोगिन्दर नगर, 07 दिसम्बर-आठ दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जोगिन्दर नगर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रात: आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती प्रारंभ होगी।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रात: आठ बजे से मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान मतगणना स्थल की ओर आने वाले सभी संपर्क मार्गों में वाहनों की आवाजाही पूर्ण तौर पर बंद रहेगी।
उन्होने बताया कि मतगणना केंद्र में किसी भी मतगणना कर्मी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंटों को मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर पाबंदी रहेगी। लोगों को राउंड आधार पर मतगणना की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साउंड सिस्टम स्थापित किया गया है। साथ ही मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। मीडिया केंद्र में केवल चुनाव आयोग द्वारा जारी प्राधिकृत मीडिया कर्मियों को ही जाने की अनुमति रहेगी।



 

Comments