BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

लडभड़ोल छोटी (बाग) का विवेक, आज लौटेगा भारत

 



 

लडभड़ोल । युद्धग्रस्त यूक्रेन से पंडोल (छोटी बाग)का विवेक अब रोमानिया एंबेसी के संरक्षण में है। उसकी जल्द घर वापसी की उम्मीद जगी है।
वीरवार को रोमानिया से विवेक ढाढस बढ़ाया कि वह अपने तीन दी हैं।

ने अपने दादा होशियार सिंह से फोन विवेक के घर लौटने की खुशी में पर बात की है। उसने परिजनों का दादा दादी ने भी तैयारियां शुरू कर

सहपाठियों के साथ रोमानिया में शुक्रवार शाम तक विवेक के एंबेसी के संरक्षण में है और जल्द ही जोगिंद्रनगर पहुंचने की उम्मीद है। विशेष विमान से भारत पहुंचेगा। विवेक के दादा होशियार सिंह ने

बताया कि वीरवार दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर उनकी विवेक से बात हुई है। इसमें विवेक ने बताया कि वह रोमानिया में एंबेसी के संरक्षण में सुरक्षित है।

उसके साथ पालमपुर और उत्तराखंड के दो सहपाठी भी साथ में हैं। विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। लडभड़ोल क्षेत्र की बाग पंचायत से संबंध रखने वाला विवेक अपने दादा-दादी के बुढ़ापे का सहारा है। उसके पिता मनोहर सिंह और माता रीतू कुमारी का निधन हो चुका है।

Comments