BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया


 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अजय राठौर ब्लॉक स्वास्थ्य शिक्षक  शेर सिंह महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे इस दौरान स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह ने बताया कि लगभग 150 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा होना हर एक व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा द्वारा ही एक स्वास्थ्य शरीर को पाया जा सकता है और स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है।प्रधानाचार्य अजय राठौर ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए सभी कर्मचारियों का स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया और निकट भविष्य में भी ऐसी जांच शिविर आयोजित करने पर बल दिया।


Comments