BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

4 राज्यों में भाजपा कि बहुमत से जीत के लिए विधायक प्रकाश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दी बधाई!


 स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने शुक्रवार को कहा कि  5 राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे घोषित हुए। जिसमें 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुतमत हासिल किया।जिसके लिए प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी।उन्होंने कहा कि चार राज्यों में उत्तर प्रदेश मणिपुर गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में पुनःभाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है।उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनावों परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में भी मिशन रिपीट में सफल रहेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का इन चुनावों में काफी अहम योगदान रहा है।

 

Comments