BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

जोगिन्दर नगर नगरा रे नजारे वीडियो गाने की 21 मार्च को एसडीएम करेंगे लॉन्चिंग जोगिन्दर नगर उपमंडल को धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से विश्व पटल लाने को हो रहे हैं प्रयास


 जोगिन्दर नगर, 19 मार्च-जोगिन्दर नगर उपमंडल को धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर लाने के लिये जोगिन्दर नगर प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के माध्यम से जहां जोगिन्दर नगर के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है तो वहीं पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर लाने को भी लगातार कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए जोगिन्दर नगर प्रशासन ने जोगिन्दर नगर उपमंडल के विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध स्थानों से लोगों को जोड़ने तथा जानकारी उपलब्ध करवाने के लिये एक वीडियो गाना तैयार किया गया है। इस गाने की एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा 21 मार्च को विधिवत लॉन्चिंग करेंगे।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि जोगिन्दर नगर उपमंडल के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों के साथ-साथ पर्यटक स्थलों से जोडऩे एवं जानकारी मुहैया करवाने के लिये एसडीएम जोगिन्दर नगर का फेसबुक पेज शुरू किया गया है। इसके माध्यम से चरणबद्ध तरीके से लोगों को यहां के प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिये मनोरंजन के माध्यम से एक वीडियो सांग भी तैयार करवाया गया है। उन्होने बताया कि इस वीडियो गाने को एसडीएम जोगिन्दर नगर के यूट्यूब चैनल में 21 मार्च को लांच किया जाएगा। साथ ही इस गाने को एसडीएम जोगिन्दर नगर के फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ एपीआरओ जोगिन्दर नगर के फेसबुक अकाउंट में भी साझा किया जाएगा। उन्होने उम्मीद जताई है कि लोगों को यह गाना जरूर पसंद आएगा।



 जोगिन्दर नगर उपमंडल में धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से मौजूद हैं कई अहम स्थान
जोगिन्दर नगर उपमंडल में धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से कई प्रसिद्ध स्थान मौजूद हैं जिनमें संतान दात्री मां सिमसा, नागेश्वर महादेव कुड्ड, त्रिवेणी महादेव, मां चतुर्भुजा, मछिंद्रनाथ मच्छयाल, मां बंडेरी, ऐतिहासिक करणपुर किला, शानन व बस्सी पन बिजली परियोजनाएं इत्यादि प्रमुख हैं। इसके अलावा प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भी जोगिन्दर नगर कम खूबसूरत नहीं है। जोगिन्दर नगर उपमंडल विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट्स बीड-बीलिंग के साथ सटा हुआ है, ऐसे में पर्यटकों को जोगिन्दर नगर की ओर आकर्षित करने को स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

Comments