BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिन्दर नगर में 19 व 28 मार्च को वाहनों की पासिंग, 19 व 29 को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम

 

जोगिन्दर नगर, 11 मार्च-
जोगिन्दर नगर में आगामी 19 व 28 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 19 व 29 मार्च को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan  पर जाना होगा। 19 मार्च को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च जबकि 29 मार्च को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट के लिये 26 मार्च को प्रातः: 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं। साथ ही बताया कि 19 मार्च को सुबह के समय ड्राईविंग टेस्ट जबकि सायं को वाहनों की पासिंग होगी।
एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को कोविड 19 प्रोटोकॉल की अनुपालना भी सुनिश्चित बनानी होगी। 


Comments