BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के लिये 124 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण


 राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के लिये 124 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण
एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर
जोगिन्दर नगर, 09 मार्च-जोगिन्दर नगर में प्रतिवर्ष एक से पांच अप्रैल तक मनाये जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के आयोजन की कदमताल जोगिन्दर नगर प्रशासन ने शुरू कर दी है। मेले के आयोजन को लेकर जोगिन्दर नगर प्रशासन ने सर्वप्रथम 124 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजने शुरू कर दिये हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि आगामी एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। सर्वप्रथम मेले में शामिल होने के लिए मेला समिति की ओर से 124 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार इसे पूरे धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिये प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Comments