BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

जरूरी सूचना सर्व साधारण जनता को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 10 मार्च 2022 सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति रूप से बाधित रहेगी।

 


ग्राम पंचायत ऊटपुर के अन्तर्गत आने वाले गाँव घटोड, कुटला, औच, ऊटपुर, हरिजन बस्ती ऊटपुर, साँधा, माकन, हरिजन बस्ती माकन, लंगा, पलोटी, त्रिवेणी महादेव व 100 के0वी0ए0 भ्रां के अंतर्गत आने वाली समस्त जनता को इन प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि दिनांक 10-3-2022 को 11 के0वी0 व एल0 टी0 लाइनों की आवश्यक मुरम्मत एवम पेड़ों की छंटनी के कारण सुबह 09:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उपमण्डल लडभड़ोल के सहायक अभियंता ई0 राम लाल नाइक ने समस्त प्रभावित होने वाले लोगों से सहयोग की अपील की है।
            


                  (हस्ता-)
      सहायक अभियंता
      विद्युत उपमण्डल
      लडभड़ोल।

Comments